Friday, February 20, 2026
HomeBreakingDM के आदेश से आंगन बाड़ी केन्द्रों सहित कक्षा 8वीं तक की...

DM के आदेश से आंगन बाड़ी केन्द्रों सहित कक्षा 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियाँ 11 जनवरी तक बंद

-

8 वीं से ऊपर की कक्षाएँ दिन में 10 से 3 बजे के बीच संचालन के आर्डर, बोर्ड संबंधित गतिविधियों पर रोक नहीं।

Motihari today’s BigNews by

निखिल विजय कुमार सिंह की रिपोर्ट।

पूर्वी चंपारण जिले में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी (DM) सौरभ जौरवाल ने जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई 11 जनवरी तक स्थगित करने का आदेश जारी किया है। बोर्ड संबंधित गतिविधियों पर रोक नहीं लगायी गयी है।

पिछले साल जनवरी 2024 में इसी समय स्कूलों छुट्टी घोषित हुई थी। बल्कि छुट्टियों की अवधि बढ़ाई भी गयी थी।

वहीं, 8वीं से ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।  

DM सौरभ जौरवाल ने अपने हस्ताक्षरित आदेश में कहा है कि जिले में अत्यधिक ठंड और कम तापमान की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश लागू किया गया है। आदेश के अनुसार, जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 11 जनवरी तक स्थगित रहेंगी।  

कक्षा 8 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियां केवल सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच संचालित की जा सकती हैं। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों को इस आदेश से छूट दी गई है।  

DM ने यह आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी प्रेषित किया है और उन्हें इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।  

पिछले ठंढ से हुई थी स्कूली छात्र की मौत-

पिछले साल जनवरी 2024 में पूर्वी चम्पारण जिले में आदर्श मध्य विद्यालय चकिया बालक में ठंड लगने से एक छात्र मनीष कुमार की मौत हो गयी थी। जबकि हरसिद्धि प्रखंड के एनपीएस घटुली में ठंड लगने से एक छात्रा बेहोश हो गई थी। जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठंड के कारण छात्र लगातार बीमार हो रहे थे। जिसके बाद स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी थी।

पिछले वर्ष जनवरी 2024 में भी बंद के आदेश-

13 से 16 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियों को बंद रखने का आदेश दिया गये थे। 16 जनवरी तक मौसम सुधार नहीं होने पर पुन: 16 जनवरी से 20 जनवरी तक स्कूल बंद के आदेश दिए गये थे।

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल में तस्करी के आरोप में नेपाली नागरिक गिरफ्तार।
00:20
Video thumbnail
औरंगाबाद | तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत, PBSHABD, 15 February 2026
00:23
Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts