देश वाणी। रिमझिम मिश्रा।
चकिया।पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओझा टोला स्थित एक किराए के मकान में चल रही अवैध कारतूस बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान कारतूस बनाने वाले मुख्य सरगना श्रीकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही कारतूस का भंडारण,परिवहन और बिक्री करने वाले रामबाबू पासवान,बली आलम उर्फ मुन्ना तथा रहमत मियां को भी दबोचा गया है।पुलिस ने छापेमारी के दौरान रामबाबू पासवान के घर से 130 और रहमत मियां के घर से 34 कारतूस जब्त किए हैं।इसके अलावा सरगना के किराए के मकान से भारी मात्रा में निर्मित व अर्ध निर्मित कारतूस,दो कट्टा, 303 पैलेट, 1063 खोखा, 205 जिंदा कारतूस, 7.62 एमएम का एक कारतूस,केमिकल,लेथ मशीन व अन्य उपकरण ज़ब्त किए गए हैं।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।छापेमारी दल में चकिया एसडीपीओ संतोष कुमार,पकड़ीदयाल एसडीपीओ चंदन कुमार सहित कई थानों की पुलिस शामिल थी।गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Motihari | Illegal Cartridge Factory Busted in Chakia Four Smugglers Arrested with Ammunition
URL slug
motihari- illegal-cartridge-factory-busted-chakia-east-champaran
tagline-
Motihari updates, ChakiaNews, IllegalAmmunition, FactoryBusted, ArmsSmugglers, PoliceRaid, PoliceCaptain, EastChamparan,












