युवा सहयोग दल के प्रतिनिधि मंडल ने कॉलेज अध्यक्ष अमित यादव के अध्यक्षता में कॉलेज रोड की बदहाली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी व धनगढ़वा पंचायत के मुखिया को सौंपा ज्ञापन l
रक्सौल- के.सी.टी.सी. कॉलेज जाने वाली जर्जर सड़क तथा लगातार हो रहे जलजमाव की समस्या को लेकर युवा सहयोग दल, रक्सौल ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण एवं स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलेज जाने वाली सड़क लंबे समय से अत्यंत खराब स्थिति में है तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर चौबीसों घंटे पानी जमा रहता है, जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
युवा सहयोग दल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि जलजमाव के कारण कई बार छात्र-छात्राएं दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। विशेष रूप से वर्षा ऋतु में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन जोखिमपूर्ण बन जाता है। संगठन ने प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कराते हुए शीघ्र निर्माण, मरम्मत तथा स्थायी जल निकासी के लिए नाला एवं ड्रेनेज व्यवस्था कराने की मांग की।युवा सहयोग दल के कॉलेज अध्यक्ष अमित यादव ने स्पष्ट किया कि यह केवल सड़क की समस्या नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा और आम जनता की सुविधा से जुड़ा जनहित का विषय है। संगठन ने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि कॉलेज आने-जाने वाले सभी लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। युवा सहयोग दल के अध्यक्ष चौहान साजन सिंघानिया कहा कि इसके लिए हम माननीय विधायक और ग्रामीण कार्य विभाग के पास भी जाएंगे ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण किया जाए l इस प्रतिदिन मंडल में दल के महासचिव मुकेश पटेल, सचिव सूरज पटेल संगठन प्रभारी सतीश केसरी,मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम पटेल,कार्यालय मंत्री राजन जायसवाल,कॉलेज अध्यक्ष अमित सचिन विकेश कुमार,अमित मिश्रा,अन्य सदस्य उपस्थित थे ।



