HomeBIHARमोतिहारीजहरीली शराब कांड में कोर्ट का आया फैसला,चार को मिली आजीवन कारावास...

जहरीली शराब कांड में कोर्ट का आया फैसला,चार को मिली आजीवन कारावास की सजा

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला में वर्ष 2023 में हुए जहरीली शराब कांड में तीन साल बाद कोर्ट का फैसला आया है।जिला उत्पाद कोर्ट ने चार आरोपी अभियुक्तों को कोर्ट ने आजीवन कारावास और पांच-पांच लाख रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है।जहरीली शराब कांड में विभिन्न थाना में पांच कांड दर्ज किए गए थे।जिसमें हरसिद्धि थाना क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कांड में कोर्ट ने सजा के बिंदू पर अपना फैसला सुनाया है।आर्थिक दंड नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी।चारों आरोपी अभियुक्त जहरीली शराब के सप्लायर थे।कोर्ट ने अजय कुमार यादव,राजेश सहनी,नवल किशोर यादव उर्फ गब्बर यादव और ललन यादव को सजा सुनाई है।सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट रुम से निकलने पर आरोपी अपना चेहरा छुपाते हुए दिखे।

बता दें अप्रैल 2013 में पूर्वी चंपारण जिला के कई थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से लगभग चार दर्जन लोगों की मौत हो गई थी।वहीं कई लोगों के आंखों की रौशनी चली गई थी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवही गांव में 15 अप्रैल 2023 में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।जबकि एक महिला की आंख की रौशनी चली गई थी।जिस मामले में हरसिद्धि थाना में कांड संख्या 249/23 दर्ज हुआ था।पुलिस ने इस मामले में वैज्ञानिक व तकनीकी आधार पर जांच करते हुए शराब सप्लाई करने वाले अजय कुमार यादव,राजेश सहनी,नवल किशोर यादव उर्फ गब्बर यादव और ललन यादव को गिरफ्तार किया।इस कांड में विचारण वाद संख्या 1598/23 में प्रथम विशेष उत्पाद न्यायाधीश ने 30 अक्टूबर 2023 को आरोप गठन किया।जिसके वाद विचारण में कुल 49 लोगों की गवाही लोक अभियोजक ने करायी।तीन वर्षों में वाद विचारण पूरा होने के बाद चारों अभियुक्तों को दोषी पाया और चारों अभियुक्तों को गुरुवार को सजा सुनाई।

प्रभारी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि जहरीली शराब कांड में पांच मामले दर्ज किए गए थे।जिसमें हरसिद्धि थाना में कांड संख्या 249/23 दर्ज हुआ था।इस मामले में यह पहला फैसला आया है।जिसमें चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास और पांच-पांच लाख रुपया अर्थदंड सुनाया गया है।

वहीं लोक अभियोजक उत्पाद अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद वैज्ञानिक और तकनीकी आधार पर मद्य निषेध इकाई पटना द्वारा अनुसंधान किया गया।मद्य निषेध विभाग द्वारा कोर्ट में प्रस्तुत किए गए आरोप पत्र के आधार पर 49 गवाहों की गवाही हुई।इस कांड में सभी साक्ष्य के अवलोकन के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।कोर्ट द्वारा कोटवा थाना क्षेत्र के दिपहु गांव के रहने वाले अजय कुमार यादव और ललन यादव के अलावा तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सोहैल छपरा के रहने वाले राजेश सहनी एवं जयसिंहपुर के रहने वाले नवल किशोर यादव उर्फ गब्बर यादव को सजा सुनाई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular