HomeBIHARमोतिहारीमानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्त अभियान' के अंतर्गत एक विशेष सेमिनार का...

मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्त अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष सेमिनार का आयोजन

रक्सौल।अनिल कुमार। 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) मुख्यालय, रक्सौल के प्रांगण में ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से बलकार्मिकों के लिए ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्त अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान (मुख्यालय, माउंट आबू, राजस्थान) से पधारे प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता, मेडिटेशन शिक्षक एवं काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट हितेश तुतेजा तथा वरिष्ठ प्रशिक्षक और राष्ट्रीय समन्वयक (सुरक्षा सेवा विंग) शैलेंद्र कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बलकार्मिकों को तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति और नशामुक्त जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दौरान 47वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट संजय रावत ने मुख्य वक्ताओं को ‘खादा’ पहनाकर सम्मानित किया और समाज व बलकार्मिकों के हित में किए जा रहे उनके सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री रवि प्रताप वर्मा सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बलकार्मिक उपस्थित रहे।

फोटो -‘मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्त अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष सेमिनार का आयोजन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular