HomeUncategorizedदुर्गा पूजा मेला देखने आया युवक ट्रक की चपेट में आया, बेतिया...

दुर्गा पूजा मेला देखने आया युवक ट्रक की चपेट में आया, बेतिया रेफर

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया 

लौरिया में रविवार शाम दुर्गा पूजा मेले के दौरान एक युवक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एनएच-727 पर कोऑपरेटिव बैंक परिसर के पास हुआ। घायल की पहचान लौरिया बाजार निवासी अखिलेश प्रसाद के पुत्र ईशान कुमार के रूप में हुई है। वह नव दुर्गा पूजा समिति, मोकारी की ओर से आयोजित मेला देखने पहुंचा था। हादसे में उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी लौरिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. कौशल किशोर ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। मेले में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने और प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि यातायात नियंत्रित रहे और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular