HomeUncategorizedभाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर चौरसिया का हृदयाघात से निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर चौरसिया का हृदयाघात से निधन

माला सिन्हा

पीपराकोठी : भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, वर्तमान जिला संयोजक एवं पीपराकोठी विधानसभा प्रभारी कामेश्वर चौरसिया के रविवार देर रात हृदयाघात से निधन के बाद सोमवार को उनके पैतृक गांव ढेकहां बिशनपुर में शोकसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा भावभीनी श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि कामेश्वर चौरसिया संगठन के निष्ठावान, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थे. उन्होंने वर्षों तक भाजपा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका निधन न केवल भाजपा परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सेवा भाव को सदैव याद रखा जाएगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कामेश्वर चौरसिया का संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी. उनके निधन से पार्टी ने एक अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है. इस अवसर पर उपमहापौर डॉ. लालाबाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, जिला महामंत्री सुधांशु रंजन, प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी, राजकिशोर सिंह, रविन्द्र सहनी, गौरीशंकर साह, उमाशंकर शर्मा, टुन्ना गिरी, कुमार राजेश सिंह, उमेश गिरि, गुंजन प्रकाश, राजू सिंह, पुजेश श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, रंजन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular