HomeBIHARमोतिहारी के बैरिया में सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक ने भी...

मोतिहारी के बैरिया में सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन

•दुर्घटना में घायल तीसरे युवक सरोज महतो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम।

•शिव कुमार व पवन भगत की गुरुवार को मौके पर हुई थी मौत, शिव कुमार की तीन माह पूर्व हुई थी शादी।

मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी माई स्थान के समीप गुरुवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में घायल तीसरे युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान रघुनाथपुर के हरदिया निवासी सरोज महतो के रूप में हुई है।हादसे में चकिया के बारा गोविंद निवासी शिव कुमार और तुरकौलिया के हरदिया निवासी पवन भगत की मौके पर ही मौत हो गई थी।तीसरे युवक की मौत के साथ ही हादसे में कुल मृतकों की संख्या तीन हो गई है।

मृतक शिव कुमार की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी, जिससे स्वजनों की खुशियां मातम में बदल गईं।घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को ज़ब्त कर लिया है तथा शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular