HomeBIHARभवनहीन और भूमिहीन विद्यालयों की होगी जांच, पेड़ या टिन शेड के...

भवनहीन और भूमिहीन विद्यालयों की होगी जांच, पेड़ या टिन शेड के नीचे नहीं पढ़ेंगे बच्चे

डीईओ राजन कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से मांगा शत-प्रतिशत सत्यापन प्रमाण पत्र

बगहा। जिले में भवनहीन और भूमिहीन विद्यालयों में पेड़ के नीचे, झोपड़ी या टिन शेड में बच्चों की पढ़ाई की शिकायतों को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को ऐसे विद्यालयों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।डीईओ ने जारी पत्र में कहा है कि भवनहीन या जर्जर भवन में संचालित विद्यालयों को चिह्नित कर उन्हें नजदीकी विद्यालयों से संबद्ध किया जाए।सभी बीईओ को अपने प्रखंड के विद्यालयों की जांच कर यह प्रमाण पत्र देना होगा कि कोई भी विद्यालय जर्जर या असुरक्षित स्थान पर संचालित नहीं हो रहा है।

शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी विद्यालय के खुले में या टिन शेड में संचालित होने की सूचना मिलने पर संबंधित बीईओ के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।बगहा-2 के बीईओ पुरण शर्मा ने बताया कि भूमिहीन विद्यालयों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular