HomeBIHARमोतिहारी मे भव्य जन्माष्टमी महोत्सव में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और दही-हांडी...

मोतिहारी मे भव्य जन्माष्टमी महोत्सव में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और दही-हांडी की रही धूम

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। 

श्री बाल गोपाल कृष्णोत्सव समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय गांधी स्मारक मैदान में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव एवं ‘एक शाम राधा-कृष्ण के नाम’ कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर एवं श्री सोमेश्वर नाथ धाम, अरेराज के पीठाधीश्वर स्वामी रवि शंकर गिरि जी महाराज, महापौर प्रीति कुमारी, समाजसेवी राजू पांडेय, सीए आनंद और डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मधुबनी पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया।

उत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों की राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और दूसरे ही प्रयास में फोड़ी गई रोमांचक दही-हांडी मुख्य आकर्षण रहे। भक्ति गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समिति ने इसे सनातन संस्कारों से नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास बताया।

आयोजन की सफलता में समिति अध्यक्ष अनुराग पूरी, मुख्य संरक्षक डॉ. अभिनव दीपांकर, संस्थापक सह सचिव अनिवेश कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य पांडेय, उपाध्यक्ष मुनमुन शर्मा व मनजीत यादव, संयुक्त सचिव डॉ. सत्या, नितेश कश्यप, संरक्षक शुभम कुमार एवं शैलेश सहित सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। अंत में समिति ने समस्त शहरवासियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे भव्य आयोजनों का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular