फोटो : पुलिस गिरफ्त में गिरफ्तार आरोपी
माला सिन्हा
पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विशेष छापामारी में मोटर चोर गिरोह का सफल उद्भेदन में 2 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही जहाँ मोटर बेचा गया उस काबर मालिक को भी गिरफ्तार किया गया एवं चोरी के 2 मोटर बरामद कर अग्रिम करवाई की जा रही है. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस छापेमारी में कोटवा थाना क्षेत्र के पोखरा निवासी मोख्तार पंडित के पुत्र दिनेश पंडित, पीपराकोठी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी विपिन पाण्डेय के पुत्र अवनीश कुमार पाण्डेय, हरपुर निवासी उपेन्द्र महतो के पुत्र रत्नेश महतो को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.












