HomeBIHARउदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न...

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

जिले के विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद

देश वाणी। बेतिया।

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ।

छठ घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

महापर्व के अंतिम दिन सोमवार की अहले सुबह जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने पूरी श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और समाज में सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

छठ महापर्व के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिले के विभिन्न छठ घाटों पर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बल तैनात रहे। वहीं, जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी गई।

प्रशासन और आमजन के सहयोग से सफल आयोजन

जिला प्रशासन की सतर्कता, पुलिस बल की मुस्तैदी एवं आम नागरिकों के सहयोग से जिले में छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पर्व के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular