HomeBIHARहरसिद्धि : मन्नत पूरी होने पर इलाके के अधिकांश घरो मे छठ...

हरसिद्धि : मन्नत पूरी होने पर इलाके के अधिकांश घरो मे छठ वर्तियों ने भरा कोसी, छठ गीत गाकर मईया को किया प्रसन्न

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
छठ पूजा में कोसी भराई की परंपरा मन्नत पूरी होने, घर में बच्चा होने या शादी के बाद निभाई जाती है। यह पूजा छठ के दिन शाम को होती है। चम्पारण में नई बहू या बेटी के पहली बार मायके आने पर भी खुशी में कोसी भरी जाती है। उक्त बातें हसुआहां के ज्योतिषाचार्य नीरज मिश्र ने बताते हुए कहा कि कोसी भरने के लिए आंगन या छत की साफ जगह को गोबर से लीपकर तैयार किया जाता है। वहां 12 या 24 गन्ने चारों ओर और बीच में गाड़कर मंडप बनाया जाता है। मंडप के बीच मिट्टी की छोटी-छोटी कोसियां रखी जाती हैं। इन्हें हाथी, घोड़े और पक्षियों के आकार में बनाया जाता है।
कोसियों में दीये जलाए जाते हैं। नई बांस की बड़ी टोकरी में नया कपड़ा, सिंदूर, फल, ठेकुआ, बताशा, नारियल और मिठाई रखकर कोसी सजाई जाती है। शाम को घर की महिलाएं साथ मिलकर कोसी भरती हैं और छठी मैया की कथा सुनती हैं।
मान्यता है कि कोसी माता पार्वती की बहन हैं और
बच्चों की रक्षा करती हैं। कोसी भरने से संतान सुख बना रहता है, बच्चों की उम्र लंबी होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। चम्पारण में कहा जाता है, ‘कोसी भरे तो कुल बढ़े।’
कोसी भराई के दौरान 12 दीये जलाए जाते हैं- पांच गन्ने के नीचे और सात कोसियों में। पूरी रात कोसी के पास दीये जलते रहते हैं और महिलाएं ‘केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़ाय’ जैसे गीत गाती हैं।
अगली सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद कोसी का विसर्जन किया जाता है। 24 घंटे का निर्जला व्रत पूरा होने पर भक्तों को संतोष और खुशी होती है। कई लोग संतान, नौकरी या शादी की मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर वे खुशी में फिर कोसी भरते हैं। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के दनही गाँव के पुण्यदेव चौधुर की पतोहू आशा देवी नाती होने पर चौबीसा कोसी भरी है। बैंड बाजे के साथ यह रस्म किया गया। इस दौरान उनकी सास कृष्णा देवी, गोतनी बबिता देवी, बड़ी पुत्री जया, पल्लवी, अंजली व जूही ने छठी मईया के गीत गाकर पूजा अर्चना किया। वही उनके पति वरीय पत्रकार अजय कुमार, देवर अरविन्द कुमार, दामाद अनमोल राय आदी ने कोसी भराई मे सहयोग कर पूजा अर्चना किया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular