मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिला में इन दिनों नवजात बच्चे के खरीद बिक्री का गैंग काफी सक्रिय है।लगभग एक पखवाड़ा के अऔदर नवजात बच्चे के खरीद बिक्री से जुड़े आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वहीं नवजात बच्चा समेत खरीद बिक्री के लिए इस्तेमाल हुए एक लाख 70 हजार रुपया,एकक अल्टो कार और एक एम्बुलेंस जब्त किया गया है।मामला जिला के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र का है।में नवजात शिशु की कथित खरीद-बिक्री के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है।
पकड़ीदयाल डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि तीन महिलाओं और पांच पुरुषों का एक समूह द्वारा नवजात बच्चों के खरीद-बिक्री का काम करने की सूचना मिली।जिस सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी कर एक एम्बुलेंस से एक नवजात को बरामद किया गया।वहीं बच्चा खरीदने वाले दम्पति के अलावा बच्चा खरीद बिक्री गैंग से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार दम्पति के अलावा अन्य छह लोग पटना,औरंगाबाद,नवादा और पूर्वी चम्पारण जिला के रहने वाले हैं।जिसमें अधिकांश मेडिकल पेशा से जुड़े हुए हैं।



