मोतिहारी। दीपावली के शुभ अवसर पर ईस्ट चंपारण लायंस क्लब की ओर से शहर के एक स्थानीय होटल में भव्य दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लायंस एवं लियो क्लब के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
दीपोत्सव के अवसर पर मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें गेम प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर (लेडीज), म्यूजिकल चेयर (चिल्ड्रेन) एवं बॉलीवुड क्विज प्रमुख रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लायंस क्लब के कपल्स का रैंप वॉक रहा, जिसमें सभी जोड़ों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह के दौरान सदस्यों एवं उनके परिजनों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया। आयोजन में स्थानीय होटल के प्रोपराइटर लायन उमेश कुमार सिंह ने विशेष सहयोग प्रदान करते हुए शानदार व्यवस्थाएं कीं।
क्लब अध्यक्ष इंजीनियर सुधांशु सिन्हा, सचिव रिजू श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष रामप्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के चेयरपर्सन शुभम गुप्ता तथा लियो क्लब के सदस्यों को आयोजन समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आयोजन समिति ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का समापन भव्य आतिशबाजी और दीपावली की खुशियों के बीच हर्षोल्लास के साथ हुआ।
इस अवसर पर लायन विजय अग्रवाल, अमित कुमार सेन, मनोज जायसवाल, डॉ. परवेज अजीज, डॉ. सुरेश चन्द्रा, सतीश गुप्ता, जितेन्द्र ज्वेलर्स, सुजीत कुमार सिंह, अशोक जायसवाल, सुधांशु रंजन, किशोर पांडे, उमेश कुमार सिंह, सुधीर गुप्ता, किंग कुमार, मनीष झा, शुभम गुप्ता, संजीव कुमार, आदित्य सिंह, सोनल सारस्वती, पवन पुनीत चौधरी, अजय आजाद, आरके सिंह, डॉ. आमिर नेहाल, अनिल मस्करा, अनिल कुमार वर्मा, अर्जुन सरदार, आदित्य जायसवाल, रोहन श्रीवास्तव, अभिजीत कुमार, पुष्पम सिंह, शुभम सर्राफ, आदित्य रंजन, राजकिशन सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता ने दी।



