HomeBIHARमोतिहारीनगर परिषद में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित

नगर परिषद में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित

रक्सौल।अनिल कुमार।आगामी दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को नगर परिषद के वार्ड नंबर-1 स्थित प्रशासनिक भवन के सभागार में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया। बैठक में पूर्व की बोर्ड बैठकों में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि के बाद विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। छठ पर्व को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाने, घाटों तक जाने वाले रास्तों का निर्माण कराने, जरूरत के अनुसार मिट्टी भराई तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। वहीं, दीपावली के अवसर पर शहर के सभी 25 वार्डों में 30-30 एलईडी बल्ब उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। ईएसएसईएल कंपनी के माध्यम से बल्ब लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा व्यापारिक क्षेत्रों में दो पालियों में सफाई कराने और सफाई व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में वार्ड नंबर-19 के कौड़िहार चौक और वार्ड नंबर-6 में कस्टम कार्यालय के समीप छठ घाट निर्माण तथा वार्ड नंबर-12 में शौचालय निर्माण को भी मंजूरी दी गई। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि दीपावली और छठ को लेकर लिए गए निर्णयों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। बैठक में पार्षदों सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो -नगर परिषद में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular