HomeBIHARमोतिहारीदिवाली-छठ से पहले पुलिस ने 75 पूर्व अभियुक्तों की परेड कराई

दिवाली-छठ से पहले पुलिस ने 75 पूर्व अभियुक्तों की परेड कराई

माला सिन्हा

पीपराकोठी : पुलिस ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए बुधवार को थाना परिसर में 75 पूर्व अभियुक्तों की परेड कराई। परेड थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई. पुलिस ने आर्म्स एक्ट, शराब, स्प्रिट, हत्या और चोरी समेत अलग-अलग मामलों में पहले शामिल रहे अभियुक्तों को बुलाया था. पुलिस ने उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी. थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने, अवैध गतिविधियों में शामिल होने या अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि इस पहल का मकसद असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और इलाके में शांति बनाए रखना है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular