HomeAutomobileनरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर महिला फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम में अवैध रूप...

नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर महिला फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम में अवैध रूप से घुसा पुरुष यात्री, रेलवे ने वसूला जुर्माना

-

> वेटिंग रूम में ही अधिकारियों से उलझा बेटिकट यात्री, बुलानी पड़ी आरपीएफ।

Bettiah.[ रवि कुमार मिश्रा]

बेतिया/​नरकटियागंज। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को नियमित निरीक्षण के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे अधिकारियों ने महिला प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय से एक पुरुष यात्री को अवैध रूप से रुके हुए पकड़ा। जांच करने पर यात्री के पास कोई वैध रेल टिकट भी नहीं मिला। रेलवे नियमों का उल्लंघन करने और अधिकारियों से उलझने के आरोप में आरपीएफ की मदद से उस पर जुर्माना लगाया गया।.​जानकारी के अनुसार, स्टेशन प्रबंधक मो. कलीम स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर महिला प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में बैठे एक पुरुष पर पड़ी। जब स्टेशन प्रबंधक ने उससे यात्रा संबंधी दस्तावेज और टिकट की मांग की, तो वह कोई भी वैध टिकट दिखाने में असमर्थ रहा। ​

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिला प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय केवल अधिकृत महिला यात्रियों के लिए आरक्षित है, इसलिए वहां किसी पुरुष का बिना टिकट रुकना रेलवे नियमो का उल्लंघन है। जब अधिकारियों ने उसे वहां से हटने को कहा, तो आरोपी यात्री उनसे उलझ गया और हंगामा करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे यात्री को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया।

स्टेशन प्रबंधक मो. कलीम ने बताया कि रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित यात्री से निर्धारित जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन परिसर में नियमों का कड़ाई से पालन करें। महिला प्रतीक्षालय केवल अधिकृत महिला यात्रियों के उपयोग के लिए है, इसमें किसी भी तरह का अनाधिकृत प्रवेश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts