Homeबिहारमोतिहारीटेंट का बांस गिरने पर विवाद, पोस्टमास्टर और उनके बेटे पर धारदार...

टेंट का बांस गिरने पर विवाद, पोस्टमास्टर और उनके बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। छतौनी थाना के बरियारपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ खुशियों का माहौल पल भर में चीख-पुकार में बदल गया। छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में मामूली विवाद को लेकर असामाजिक तत्वों ने बरियारपुर शाखा डाकघर के पोस्टमास्टर और उनके पुत्र पर लोहे की सरिया और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बरियारपुर शाखा डाकघर के पोस्टमास्टर भारत भूषण पाण्डेय के घर में उनकी भतीजी की शादी की तैयारियाँ चल रही थीं। शनिवार की देर शाम दरवाजे पर टेंट-शामियाना लगाने के लिए बांस मंगाए गए थे। बांस गिराने के दौरान कुछ बांस अनजाने में पड़ोसी ध्रुव सिंह के दरवाजे की तरफ गिर गए। दरवाजे पर बांस गिर जाने जैसी मामूली बात पर ध्रुव सिंह, राकेश सिंह और उनके परिजन उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। जब पोस्टमास्टर भारत भूषण पाण्डेय और उनके पुत्र अंकित कुमार ने गाली गलौज का विरोध किया, तो आरोपी भड़क उठे। देखते ही देखते आरोपियों ने लोहे की सरिया और धारदार हथियारों से लैस होकर पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दोनों बुरी तरह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से घायल पिता-पुत्र को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, पोस्टमास्टर भारत भूषण पांडेय की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही छतौनी थाना पुलिस तुरंत छापेमारी कर मुख्य आरोपी ध्रुव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts