HomeUncategorizedबेतिया : रामनगर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी में...

बेतिया : रामनगर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मी समेत कई घायल

 

देश वाणी,अवधेश कुमार शर्मा

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के रामनगर प्रखंड अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रामनगर वार्ड संख्या 12 स्थित जोलाहा टोला में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन में लगे दो पुलिसकर्मी तथा कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

बाद में राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है।

इस संबंध में बगहा पुलिस जिला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विवाद के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

हिंसक झड़प में घायल दो व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।

डॉ. डी. एस. आर्य ने शनिवार रात दो पुलिसकर्मियों तथा कई अन्य लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रामनगर के प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा इलाके में लगातार गश्त की जा रही है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular