Homeबिहारमोतिहारीप्रखंड के सभी पंचायतों में विकास दिवस का हुआ आयोजन

प्रखंड के सभी पंचायतों में विकास दिवस का हुआ आयोजन

-

-योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं

माला सिन्हा

पीपराकोठी : बिहार सरकार के निर्देश पर प्रखंड की सभी छह पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान पर जोर दिया. कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वच्छता, सड़क और नाली सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित सुझाव और शिकायतें भी प्राप्त की गईं, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया. सलेमपुर पंचायत में मुखिया उपेंद्र पासवान, सूर्यपुर में मुखिया संतोष शर्मा, बीरछपरा में मुखिया हेमंत कुमार, पंडितपुर में मुखिया रामनाथ प्रसाद यादव सहित अन्य जगहों पर मुखिया की अध्यक्षता में ये कार्यक्रम आयोजित हुए. इस अवसर पर बीपीआरओ श्वेता सुमन, पंचायत सचिव आलोक कुमार बैठा और संदीप कुमार के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, विकास मित्र, जीविका दीदियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. अधिकारियों ने बताया कि पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की नियमित समीक्षा, जनसुनवाई और योजनाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts