HomeUncategorizedमोतिहारी नगर निगम की बड़ी सौगात ₹60 करोड़ से बदल जाएगी शहर...

मोतिहारी नगर निगम की बड़ी सौगात ₹60 करोड़ से बदल जाएगी शहर की सूरत, 151 योजनाओं पर शुरू हुआ काम

Motihari| दिलीप दुबे|

प्रथम चरण में ₹24.53 करोड़ की 50 योजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी, जलजमाव से मिलेगा स्थायी छुटकारा

मोतिहारी। नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। शहर के सभी 46 वार्डों में आवागमन को सुगम बनाने और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। इस दिशा में लगभग 60 करोड़ की भारी-भरकम लागत से कुल 151 पथ एवं नाला निर्माण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रथम चरण के तहत कुल 50 योजनाओं के लिए लगभग ₹24.54 करोड़ की प्राक्कलित राशि की टेंडर आमंत्रित की गई।

यह महत्वपूर्ण निविदा प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। नगर आयुक्त के कक्ष में आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान महापौर प्रीति कुमारी, उप महापौर लालबाबू प्रसाद एवं नगर आयुक्त आशीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इन सभी की उपस्थिति में टेंडर की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।

महापौर श्रीमती प्रीति कुमारी ने बताया कि नगर निगम, शहर के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और स्वच्छ व सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से न सिर्फ शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि मॉनसून के दौरान होने वाली जलजमाव जैसी गंभीर समस्याओं का भी स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। नगर निगम प्रशासन जनहित और विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और एक आधुनिक विकसित नगर के रूप में स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इन 151 योजनाओं की शुरुआत से मोतिहारी वासियों के जीवन स्तर में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular