Homeबिहारमोतिहारीपीपराकोठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब के आठ आरोपित गिरफ्तार

पीपराकोठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब के आठ आरोपित गिरफ्तार

-

  • चार शराब कारोबारी, तीन शराबी और एक ने किया आत्मसमर्पण

माला सिन्हा

पीपराकोठी : थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर शराब के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के विभिन्न मामलों में वांछित चार शराब कारोबारियों, शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों तथा कुर्की के डर से आत्मसमर्पण करने वाले एक अभियुक्त सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार शराब कारोबारियों में वाटगंज निवासी मीना देवी, हथियाही निवासी सुशीला देवी, वाटगंज निवासी शांति देवी तथा केसरिया बालाटोला निवासी दीपूनी देवी उर्फ रामश्री देवी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार इन सभी के विरुद्ध पूर्व से उत्पाद अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं. वहीं शराब सेवन के आरोप में मठिया बरियारपुर निवासी शंकर राय तथा पंडितपुर निवासी असगर अली को गिरफ्तार किया गया. इन पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. इसके अलावा रामगढ़ महुआवा निवासी मुन्नीलाल सहनी ने न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट के भय से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल में पुअनि शाहिल कुमार, पुअनि शशि भूषण कुमार, पुअनि रंजीत राम, परिचारी उपनिरीक्षक राजवीर, थाना के पुरुष एवं महिला सशस्त्र बल तथा चौकीदार शामिल थे.

पुलिस ने बताया कि शराब कारोबार और सेवन के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्रवाई जारी रहेगी.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts