HomeBIHARमोतिहारीसांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन: 1,043 उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित

सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन: 1,043 उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित

  • भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी और सांसद राधामोहन सिंह ने की खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई

-जिले के युवाओं में खेल संस्कृति को मिल रहा नया आयाम, भविष्य के अंतरराष्ट्रीय विजेताओं को मंच

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत बुधवार को आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन और उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह खेल प्रतिभाओं के उत्साह व प्रोत्साहन का भव्य मंच बना। इस गरिमामयी आयोजन में जिले के कुल 1,043 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिनमें जिला स्तर के 643 और प्रादेशिक-राष्ट्रीय स्तर के 400 मेडल विजेता शामिल रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान उनके वर्षों के परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोतिहारी की धरती पर सम्मानित ये युवा भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे।

विशिष्ट वक्ता, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि यह महोत्सव युवाओं की प्रतिभा को तराशने और समाज में खेल संस्कृति को मजबूत करने का व्यापक अभियान है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसी योजनाओं के साथ-साथ बिहार में राजगीर खेल अकादमी और ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि अब गांवों की प्रतिभाओं को भी बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ बेटियों समेत सभी बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाएं।

इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, बिहार मछुआ आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, विधायक कृष्णनंदन पासवान, श्यामबाबू यादव, सचिंद्र प्रसाद सिंह डिप्टी मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular