HomeUncategorizedजवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू,

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू,

  • जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

माला सिन्हा

पीपराकोठी : कक्षा 5 में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 में प्रवेश पाने का सुनहरा अवसर है. नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य अनुग्रह प्रसाद ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय देश के प्रत्येक जिले में संचालित भारत सरकार के पूर्णतः आवासीय सीबीएसई विद्यालय हैं, जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ निःशुल्क आवास, भोजन, पुस्तकें, गणवेश एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. यहां कंप्यूटर शिक्षा, खेल, संगीत, कला, व्यक्तित्व विकास तथा अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाता है. साथ ही विद्यार्थियों को तीसरी भाषा सीखने का भी अवसर मिलता है. आवेदन के लिए विद्यार्थी का कक्षा 3 से 5 तक लगातार सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत होना आवश्यक है. अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए तथा वह संबंधित जिले का निवासी होना चाहिए. आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की जांच अवश्य कर लें. आवेदन की रसीद सुरक्षित रखना भी आवश्यक है. चयन परीक्षा का आयोजन शनिवार, 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है. आवेदन के लिए विद्यार्थी का फोटो, विद्यार्थी एवं अभिभावक के हस्ताक्षर तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित प्रारूप में जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular