Homeबिहारमोतिहारीसरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का हुआ उद्घाटन

सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का हुआ उद्घाटन

-

माला सिन्हा

पीपराकोठी: बिहार सरकार की सात निश्चय-3 योजना के तहत सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय स्थित बीपी इंटर कॉलेज से रिमोट के माध्यम से इसका वर्चुअल शुभारंभ किया. इसी क्रम में विद्यालय परिसर में वरीय उपसमाहर्ता निधि कुमारी, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य रीतज कुमार, पूर्व मुखिया रविन्द्र सहनी और प्रधानाध्यापक बिभाष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर विद्यालय में स्थापित नए पुस्तकालय का भी शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया. वरीय उपसमाहर्ता निधि कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने जोर दिया कि मॉडल स्कूल और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. निधि कुमारी ने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया. साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर राजू सिंह, शंभू महतो, शिक्षक विकास कुमार, विकास रंजन, अंबिका बैठा, मो. रेजा, मो. जहांगीर, सुमित कुमार, पूनम कुमारी, प्रियंका कुमारी, रजनी कुमारी, रहमत अंजुम, मुन्नी कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts