spot_img
Thursday, July 16, 2026
Homeबिहारमोतिहारीहरसिद्धि पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बांसवारी में छिपाकर रखी गई 14 पीस...

हरसिद्धि पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बांसवारी में छिपाकर रखी गई 14 पीस विदेशी बीयर बरामद, तस्कर फरार

-

देश वाणी – विवेक शर्मा मोतिहारी/हरसिद्धि। 

पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी बीयर बरामद की गई, जबकि आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरसिद्धि थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सेवराहा बिंद टोली गांव में एक शराब कारोबारी द्वारा अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के निर्देश पर एसआई प्रीतम कुमार एवं पुलिस बल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नितेश कुमार (पिता- मोहन बिंद) के घर के समीप स्थित बांसवारी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बांसवारी में छिपाकर रखे गए 14 पीस किंगफिशर बीयर (प्रत्येक 500 एमएल) बरामद किए। बरामद बीयर की कुल मात्रा 07 लीटर बताई जा रही है। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी नितेश कुमार फरार हो गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है तथा आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। किसी भी कीमत पर शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts