spot_img
Saturday, July 18, 2026
Homeराष्ट्रीयCBSE पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर 16 हजार से अधिक आवेदन

CBSE पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर 16 हजार से अधिक आवेदन

-

SHABD, New Delhi, June 2,

नई दिल्ली। सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर बड़ी संख्या में छात्र अपने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर रहे
हैं। इसी बीच बोर्ड ने जानकारी दी है कि पोर्टल को साइबर हमलों का भी सामना करना पड़ा।
बोर्ड के मुताबिक CBSE पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर असामाजिक तत्वों द्वारा कई बार साइबरअटैक
की भी कोशिश हुई, सबसे हालिया साइबर हमले में महज दो मिनट के भीतर पोर्टल पर करीब
15 लाख हिट्स दर्ज किए गए।

इसके अलावा एक लाख से अधिक बार अनधिकृत
तरीके से फाइलों तक पहुंच बनाने की कोशिश की गई। सीबीएसई के मुताबिक आज दोपहर 3 बजे
तक 16 हजार से अधिक छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए
सफलतापूर्वक आवेदन किया है। पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है। सीबीएसई के अनुसार
छात्रों के फीडबैक के आधार पर पोर्टल में और सुधार किया गया है, ताकि छात्रों की असुविधा
को दूर किया जा सके।

 

फोटोप्रतीकात्मक तस्वीर 

Over 16,000 applications received on CBSE re-evaluation portal

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts