spot_img
Friday, July 17, 2026
Homeबिहारबेतियाचौतरवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप पर अमानवीय तरीके से लदी...

चौतरवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप पर अमानवीय तरीके से लदी 17 भैंसें मुक्त, दो गिरफ्तार

-

Bettiah | रविश मिश्र| 

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन का खुलासा किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को भुलहवाड़ीह गांव में की गई, जहां एक पिकअप वाहन में भैंसों को अमानवीय तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान उक्त पिकअप वाहन को रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन पर कुल 17 भैंसों को अत्यंत क्रूर और असुरक्षित तरीके से लादा गया था। पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांधकर परिवहन किया जा रहा था, जिससे उनकी जान को खतरा था।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को ज़ब्त कर लिया और सभी भैंसों को मुक्त कराया। इस मामले में मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है। बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि पिकअप वाहन सहित पुलिस ने भैंसें पकड़ीं और उन्हें सुरक्षित थाना परिसर लाया गया है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मवेशियों की तस्करी और पशु क्रूरता जैसे मामलों पर पुलिस की विशेष नजर है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Bettiah | Bagaha Police rescue 17 buffaloes loaded inhumanly on pickup van in Chautarwa, two smugglers arrested

Slug URL

Bettiah bagaha police-rescue-seventeen-buffaloes-pickup-van-two-arrested-chautarwa

Tag Line

Bagaha Police Action, Chautarwa News, Cattle Smuggling Bihar, Animal Cruelty Case, Bagaha SP Statement,

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts