spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारहरसिद्धि के गायघाट देवी मंदिर में भाजपा का बृहत अनुष्ठान, पीएम मोदी...

हरसिद्धि के गायघाट देवी मंदिर में भाजपा का बृहत अनुष्ठान, पीएम मोदी के दीर्घायु व सशक्त नेतृत्व की कामना

-

आशा कुमारी/देशवाणी
मोतिहारी।
जिले के हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के गायघाट स्थित देवी मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बृहत अनुष्ठान का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई। अनुष्ठान का संचालन पंडित ललन उपाध्याय ने विधि-विधान के साथ कराया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि यह अनुष्ठान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और मजबूत नेतृत्व की कामना के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और वैश्विक स्तर पर देश की पहचान मजबूत हुई है।उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे भारत की साख अंतरराष्ट्रीय मंच पर और सुदृढ़ हुई है। इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरीय नेता दीपक शर्मा, ई. कुंदन पासवान, राजकिशोर सिंह, मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह चौहान, महेंद्र साहनी, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, महामंत्री राहुल कुमार तिवारी, वीरेंद्र सिंह और अनुपम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे अनुष्ठान के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने देश की उन्नति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। आयोजन के अंत में सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts