spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारअरेराज अनुमंडल सभागार में हरसिद्धि प्रमुख चुनाव को लेकर बैठक, परिणाम घोषणा...

अरेराज अनुमंडल सभागार में हरसिद्धि प्रमुख चुनाव को लेकर बैठक, परिणाम घोषणा पर 18 जून तक रोक

-

आशा कुमारी /देशवाणी 
मोतिहारी।
अरेराज अनुमंडल सभागार में मंगलवार को हरसिद्धि प्रखंड प्रमुख के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी अंजली कुमारी ने की। इस दौरान कुल 20 समिति सदस्य उपस्थित रहे, जबकि निर्वतमान प्रमुख जानकी देवी समेत छह सदस्य बैठक में अनुपस्थित पाए गए। बैठक में प्रमुख पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस पद के लिए केवल एक ही प्रत्याशी के रूप में पूर्व प्रमुख चंदा कुमारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। काफी देर तक इंतजार के बावजूद किसी अन्य सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे चंदा कुमारी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, एसडीओ अंजली कुमारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन न्यायालय के आदेश के कारण 18 जून तक परिणाम की घोषणा पर रोक लगी हुई है। उन्होंने उपस्थित समिति सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए 18 जून के बाद ही आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किया जाएगा। दूसरी ओर, नामांकन दाखिल करने वाली प्रत्याशी चंदा कुमारी के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बैठक स्थल के बाहर समर्थकों ने खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रखंड का विकास और तेज होगा। बैठक के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रही और प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अब सभी की नजरें 18 जून के बाद होने वाली परिणाम घोषणा पर टिकी हैं।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts