लायन संजय कुमार की माता की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल परिसर में हुआ आयोजन
Motihari | अमन दीप |
मोतिहारी।लायंस क्लब ऑफ ईस्ट चंपारण की ओर से शनिवार की शाम सदर अस्पताल परिसर में इंटरनेशनल लायंस क्लब के हंगर प्रोजेक्ट के तहत निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लायन संजय कुमार की माता की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में 1044 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने स्वयं भोजन परोसकर लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया। भोजन ग्रहण करने के बाद लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। क्लब अध्यक्ष लायन सुधांशु सिन्हा ने कहा कि हंगर प्रोजेक्ट का उद्देश्य जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना है। क्लब की ओर से इस सत्र में भी सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे।क्लब की ओर से सदस्यों के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और परिवार के सदस्यों की पुण्यतिथि पर भी ऐसे आयोजन किए जाते हैं। बापूधाम रेलवे स्टेशन, विभिन्न चौक-चौराहों और सदर अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है।कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन सुधांशु सिन्हा, कोषाध्यक्ष लायन राम प्रकाश सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल, डॉ. परवेज अजीज, लायन संजय कुमार, सुधीर गुप्ता, शुभम कुमार, मनीष कुमार, आदित्य कुमार सिंह और संजीव कुमार उपस्थित रहे। लियो क्लब के सचिव अर्जुन सरदार, उपाध्यक्ष रोहन श्रीवास्तव, पुष्पम सिंह और कोषाध्यक्ष राजकिशन सहित अन्य लायन एवं लियो सदस्यों ने भी भोजन वितरण में सहयोग किया।कार्यक्रम की जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता ने दी।



