HomeBIHARमोतिहारीरक्सौल थाना परिसर में कोर्ट से जमानत पर छूटे अपराधियों की हुई...

रक्सौल थाना परिसर में कोर्ट से जमानत पर छूटे अपराधियों की हुई गुंडा परेड

रक्सौल।अनिल कुमार। थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त कार्रवाई की गई है। इसके तहत कोर्ट से जमानत पर छूटे हुए विभिन्न मामलों के आरोपियों की थाने में गुंडा परेड कराई गई और कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए 128 बीएनएसएस के तहत बॉन्ड डाउन की कार्रवाई पूरी की गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो ने बताया इस सख्त कार्रवाई के दायरे में शराब, डकैती और रंगदारी जैसे मामलों से जुड़े आरोपी शामिल रहे। शराब के मामले में जिन लोगों पर कार्रवाई की गई, उनमें विदेशी कुमार यादव, महदेवा, मनोज कुमार नागा रोड़, सुरेन्द्र राय उर्फ भगत सिसवा, मो असलम कॉलेज रोड़ रक्सौल, रामचंद्र साह कौड़िहार चौक, सुभाष यादव सिसवा, विनय यादव सिसवा शामिल हैं। रक्सौल पुलिस की इस पहल से क्षेत्र के अपराधियों और असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है।

फोटो -रक्सौल थाना परिसर में कोर्ट से जमानत पर छूटे अपराधियों की हुई गुंडा परेड

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular