spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारतुरकौलिया पुलिस ने माधोपुर में किया छापेमारी, 14 ग्राम मादक पदार्थ के...

तुरकौलिया पुलिस ने माधोपुर में किया छापेमारी, 14 ग्राम मादक पदार्थ के साथ बुजुर्ग को पकड़ा

-

आशा कुमारी/देशवाणी 
मोतिहारी।
तुरकौलिया थाना पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए माधोपुर गांव में बुधवार को छापेमारी कर एक बुजुर्ग को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सम्पत कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कदम उठाते हुए आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार बुजुर्ग की पहचान माधोपुर निवासी भागीरथ राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से करीब 14 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। बरामदगी के बाद मौके पर ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष सम्पत कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भागीरथ राय के खिलाफ पहले से भी एक मामला दर्ज है, जिसमें कोर्ट द्वारा कुर्की का वारंट जारी किया गया था। ऐसे में पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में नशा कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई बेहद जरूरी है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे इस तरह के मामलों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts