spot_img
Friday, May 1, 2026
HomeBig BreakingMGCUB केन्द्रीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा के...

MGCUB केन्द्रीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

-

मोतिहारी शहर में शनिवार को उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर परिभ्रमण वाले मार्गों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह-

“Motihari News” कल शहर के कचहरी चौक स्थित प्रेक्षागृह में “MGCUB” महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिहार, मोतिहारी का द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित है। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखढ़ मेतिहारी आ रहे हैं।

उपराष्ट्रपति के साथ बिहार के राज्यपाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्थानीय सांसद भी रहेंगे

मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर व साथ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (चंपारण रेंज) जयंत कांत के साथ संयुक्त प्रेस ब्रिफिंग-

शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (चंपारण रेंज) जयंत कांत, प्रभारी जिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में तैनात दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त ब्रीफिंग दी। इस दौरान जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरक्षा और यातायात की व्यवस्थाएं:

  • दीक्षांत समारोह के मुख्य कार्यक्रम स्थल महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह की सुरक्षा में 50 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।
  • शहर के प्रमुख स्थलों और चौक-चौराहों पर कुल 44 ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। इनके माध्यम से यातायात और रूट लाइनिंग की व्यवस्था की जाएगी।
  • वाहन पार्किंग के लिए चार स्थान चिन्हित किए गए हैं।
  • कचहरी चौक से प्रेक्षा गृह तक मार्ग के दोनों ओर वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा उपकरण और विशेष प्रबंध:

  • महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में एक अस्थाई थाना स्थापित किया गया है।
  • दो वॉच टावर लगाए गए हैं, जहां से सभी गतिविधियों की निगरानी होगी।
  • पूरे क्षेत्र में ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
  • प्रेक्षा गृह और उसके आसपास के क्षेत्र की निगरानी के लिए 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

प्रवेश व्यवस्था:

  • प्रेक्षा गृह में प्रवेश के लिए पास अनिवार्य है।
  • बिना परिचय पत्र (पास) के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • प्रेक्षा गृह में प्रवेश का समय सुबह 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

संयुक्त ब्रीफिंग:
आज पुलिस उपमहानिरीक्षक (चंपारण रेंज) श्री जयंत कांत, प्रभारी जिलाधिकारी श्री मुकेश कुमार सिंह, और पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात ने महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में तैनात दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त ब्रीफिंग दी। इस दौरान जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts