HomeUncategorizedबापूधाम स्टेशन पर आरपीएफ का बड़ा एक्शन: नो-पार्किंग से 7 ई-रिक्शा ज़ब्त,...

बापूधाम स्टेशन पर आरपीएफ का बड़ा एक्शन: नो-पार्किंग से 7 ई-रिक्शा ज़ब्त, चालकों में मचा हड़कंप

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने सख्त रुख अपना लिया है। स्टेशन परिसर के निर्धारित पार्किंग स्थल के बजाय नो-पार्किंग ज़ोन में जबरन ई-रिक्शा खड़ा कर यात्रियों को बैठाने वाले चालकों के खिलाफ आरपीएफ़ ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस दौरान आरपीएफ की टीम ने मौके से 7 ई-रिक्शा ज़ब्त करते हुए उनके चालकों को हिरासत में ले लिया है। आरपीएफ की इस अचानक हुई छापेमारी से स्टेशन परिसर और नो-पार्किंग ज़ोन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई चालक अपनी गाड़ियां लेकर मौके से भाग खड़े हुए, हालांकि मुस्तैद जवानों ने 7 चालकों को ई-रिक्शा समेत धर दबोचा।

हिरासत में लिए गए चालकों में शांतिपूरी के राजेंद्र कुमार, पीपराकोठी के रूपलाल कुमार, बेलबनवा के राजा कुमार, बसतपुर मुफस्सिल के राहुल कुमार, सीरसा मुफस्सिल के गोपी कुमार के अलावा गजेंद्र सहनी और संग्रामपुर के अभिषेक कुमार शामिल हैं। छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि स्टेशन परिसर में अनाधिकृत रूप से गाड़ियां खड़ी करने और यात्रियों को असुविधा होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि स्टेशन की व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा तथा नो-पार्किंग ज़ोन में अवैध रूप से वाहन लगाने वालों के खिलाफ यह अभियान अब प्रतिदिन लगातार चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular