Homeबिहारमोतिहारीबापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर आरपीएफ का सघन चेकिंग अभियान, डॉग 'सिम्बा' ने...

बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर आरपीएफ का सघन चेकिंग अभियान, डॉग ‘सिम्बा’ ने संभाली कमान

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। रेल यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से सोमवार को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद के निर्देशन व मुजफ्फरपुर से आए स्निफर डॉग ‘सिम्बा’ की मौजूदगी में प्लेटफॉर्म संख्या 1 व 2, सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग काउंटर, प्रतीक्षालय, पार्किंग स्टैंड तथा सप्तक्रांति एक्सप्रेस में गहन तलाशी ली गई।

कांस्टेबल विमलेंदु कुमार और रविशंकर कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान स्टेशन व ट्रेन में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts