HomeBIHARबेतियाएनएच-727 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर

एनएच-727 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर

बेतिया रेफर, एक घायल की पहचान हुई, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। लौरिया-बगहा मुख्य मार्ग एनएच-727 पर ढाढवा गांव के समीप शनिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच रेफर कर दिया।

घायलों में एक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के गौनरिया गांव निवासी सिकंदर राम के 15 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे बाइक चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के लिए पुलिस जानकारी जुटा रही है।

बताया जाता है कि शनिवार शाम दोनों बाइक ढाढवा गांव के समीप एनएच-727 पर आमने-सामने से आ रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular