Homeबिहारमोतिहारीबाबा बर्फानी के दर्शन को बंजरिया से 45 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना,...

बाबा बर्फानी के दर्शन को बंजरिया से 45 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, जयकारों से गुंजायमान हुआ मोतिहारी

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड से 45 श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए पूरी आस्था और उत्साह के साथ रविवार को रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पूर्व शहर के गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी अमरनाथ यात्रियों को शॉल एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

प्रस्थान से पहले श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी की प्रतीक मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती की। इस दौरान पूरा माहौल हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी जयघोष से भक्तिमय हो उठा। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को फूल-माला पहनाकर अत्यंत गर्मजोशी और भव्यता के साथ विदा किया।

भक्तों के इस जत्थे का उत्साहवर्धन करने कई प्रमुख शख्सियतें पहुँचीं। मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, शिक्षाविद प्रभु नाथ तिवारी, जिला परिषद सदस्य विजय प्रसाद यादव, मोतिहारी के उपमेयर लालबाबू प्रसाद, लायंस क्लब के क्षेत्रीय चेयरमैन सुजीत कुमार सिंह और बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सभी श्रद्धालुओं का सम्मान किया। सभी अतिथियों ने श्रद्धालुओं के साथ बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन तक पैदल यात्रा कर उन्हें आत्मीय विदाई दी। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि दुर्गम रास्तों के बावजूद बाबा बर्फानी के दर्शन की उत्कट अभिलाषा और अटूट श्रद्धा उन्हें इस यात्रा पर ले जा रही है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts