Homeबिहारमोतिहारीमेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि हस्तांतरण का विरोध तेज

मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि हस्तांतरण का विरोध तेज

-

-अंचल प्रसाशन जारी किया नोटिस

-26 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन

माला सिन्हा

पीपराकोठी : मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि हस्तांतरण का विरोध तेज हो गया है. अंचल कार्यालय द्वारा रैयतों और दावेदारों को जारी दावा-आपत्ति नोटिस के खिलाफ रविवार को किसानों ने बैठक की. इसमें 26 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया. किसानों का कहना है कि पीपराकोठी में बिहार सरकार के पास लगभग 400 एकड़ भूमि है. इसमें से करीब 100 एकड़ पर पहले से ही विभिन्न सरकारी कार्यालय और संस्थान संचालित हैं. किसानों ने सवाल उठाया कि लगभग 300 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध होने के बावजूद 25 एकड़ बकास्त भूमि को मेडिकल कॉलेज के लिए हस्तांतरित करने की प्रक्रिया क्यों शुरू की गई है. किसानों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को गरीब और मध्यवर्गीय किसानों की आजीविका पर सीधा प्रहार बताया. उनका आरोप है कि इससे उनकी खेती और रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा. बैठक में पैक्स अध्यक्ष राजेश प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में 26 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया. समिति ने अंचलाधिकारी को संबोधित एक आवेदन तैयार किया, जिसमें भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया रोकने की मांग की गई है. समिति में राजेश प्रसाद कुशवाहा को अध्यक्ष, सरपंच मनोज कुमार को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र नारायण सिंह को सचिव, अरुण कुमार कुशवाहा को सहसचिव, पंचायत समिति सदस्य रितेश कुमार को कोषाध्यक्ष और जितेंद्र नारायण सिंह को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है. डॉ. जयप्रकाश नारायण सिंह, ददन शर्मा, अनिल गुप्ता, रंजन गुप्ता, अशोक जायसवाल, मनोरंजन सिंह, मनोज यादव, अवध महतो सहित 21 अन्य लोग सदस्य बनाए गए हैं.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts