Homeबिहारहरसिद्धि : विवाहिता मनोरमा के मौत मामले मे दहेज हत्या का मामला...

हरसिद्धि : विवाहिता मनोरमा के मौत मामले मे दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति सहित पांच आरोपित

-

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार गांव में दो दिन पूर्व हुई विवाहिता मनोरमा देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई मृतका के पिता रामगढ़वा थाना क्षेत्र के विषमभरापुर निवासी विनोद पंडित के आवेदन पर की गई है। मामले के दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी में विनोद पंडित ने बताया है कि उन्होंने लगभग आठ वर्ष पूर्व अपनी पुत्री मनोरमा देवी की शादी मठलोहियार अहीर टोली निवासी अशोक पंडित के पुत्र मुना पंडित के साथ की थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ वर्षों बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर 23 जुलाई को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका के ससुर अशोक पंडित, सास उमरावती देवी, पति मुना पंडित, परमा पंडित और रामायण पंडित को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts