spot_img
Monday, June 29, 2026
Homeबिहारबेतियासप्तक्रांति एक्सप्रेस की पैंट्रीकार से शराब की एक और बड़ी खेप बरामद,...

सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पैंट्रीकार से शराब की एक और बड़ी खेप बरामद, मैनेजर गिरफ्तार

-

Bettiah[रवि कुमार मिश्रा]

आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक बार फिर शराब तस्करी को लेकर सुर्खियों में है। ट्रेन की पैंट्रीकार से भारी मात्रा में ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद होने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और तस्करों के सिंडिकेट पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को नरकटियागंज आरपीएफ ने एक सजग यात्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के आरोप में पैंट्रीकार के मैनेजर को दबोच लिया है।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर आर.आर. कश्यप ने बताया कि बगहा निवासी मनीष कुमार की गुप्त सूचना पर आरपीएफ टीम ने ट्रेन के पैंट्रीकार में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पैंट्रीकार से एक ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ, जिसे खोलने पर सुरक्षाकर्मी दंग रह गए। दोनों बैगों से कुल 62 बोतल ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद की गई। आरपीएफ ने इस मामले में पैंट्रीकार मैनेजर अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

वही ​सूचनाकर्ता मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने ट्रेन में शराब तस्करी होते देख इसकी सूचना अधिकारियों को देने का प्रयास किया, तो पैंट्रीकार मैनेजर अजय कुमार और उसके कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की। मनीष कुमार ने बताया कि वह इस संबंध में मैनेजर व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं। 

गौरतलब है कि महज कुछ दिन पहले, 11 जून को भी इसी सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की पैंट्रीकार से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई थी। उस समय भी पैंट्रीकार मैनेजर समेत चार लोगों को जेल भेजा गया था। इसके बावजूद इतनी जल्दी दोबारा उसी ट्रेन से तस्करी होना सुरक्षा दावों की पोल खोलता है।

​सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पैंट्रीकार से शराब की जब्ती के बाद रसूखदारों द्वारा मामले को रफा-दफा करने और कार्रवाई को प्रभावित करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन आरपीएफ ने सख्ती बरतते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि बरामद शराब किसकी थी और मुजफ्फरपुर में इसे किसे डिलीवर किया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। ​लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि लगातार गिरफ्तारियों के बाद भी इस रैकेट का मास्टरमाइंड कौन है, जो पर्दे के पीछे से पैंट्रीकार को शराब का सुरक्षित ठिकाना बना रहा है?

​​लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेल पुलिस और आरपीएफ की खुफिया सूचना प्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि यदि एक आम यात्री की सजगता से इतनी बड़ी खेप पकड़ी जा सकती है, तो पुलिस का अपना सूचना तंत्र पहले से सक्रिय क्यों नहीं था? अब देखना होगा कि रेल पुलिस इस सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंच पाती है या पैंट्रीकार से तस्करी का यह खेल यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा।

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts