HomeUncategorizedमोतिहारी के लक्ष्मीपुर में आदर्श लाइब्रेरी का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी बड़ी...

मोतिहारी के लक्ष्मीपुर में आदर्श लाइब्रेरी का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी बड़ी सुविधा

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 अंतर्गत अरेराज रोड स्थित लक्ष्मीपुर (उमेश पान दुकान के समीप) में शनिवार को “आदर्श लाइब्रेरी” का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तुरकौलिया सह कल्याण पदाधिकारी सदर मोतिहारी जितेन्द्र कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए यह लाइब्रेरी एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि अक्सर गांवों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संसाधनों और शांत अध्ययन वातावरण की कमी होती है। ऐसे में आदर्श लाइब्रेरी उनके लिए एक सशक्त माध्यम बनेगी, जहां वे बेहतर तरीके से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।लाइब्रेरी के संचालक ई. धनराज प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यहां प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, समाचार पत्र और अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्रों को व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में लाइब्रेरी को और भी सुविधाजनक बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार, श्याम नारायण प्रसाद, समाजसेवी किरण राम, शिक्षक नेता शिव कुमार यादव, शिक्षक जाफर अली, उत्तम कुमार, अवनीश कुमार, ग्रामीण नरसिंह सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, विनोद सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुकेश यादव, मुन्ना यादव और प्रदीप यादव सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस लाइब्रेरी से क्षेत्र में शिक्षा का माहौल मजबूत होगा और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular