Homeबिहारमोतिहारीसिपाही भर्ती परीक्षा : परीक्षार्थियों के लिए रविवार को चलेंगी 6 स्पेशल...

सिपाही भर्ती परीक्षा : परीक्षार्थियों के लिए रविवार को चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने परीक्षार्थियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए 28 जून (रविवार) को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

यह विशेष ट्रेनें उत्तर बिहार के विभिन्न प्रमुख शहरों से खुलकर पाटलिपुत्र और सीवान के लिए चलेंगी।

मधुबनी – सीवान स्पेशल (03217) यह ट्रेन मधुबनी से दोपहर 15:00 बजे खुलकर दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा के रास्ते रात 22:00 बजे सीवान पहुंचेगी।

दरभंगा – पाटलिपुत्र स्पेशल (03218): यह ट्रेन दरभंगा से दोपहर 14:45 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए रात 19:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

मुजफ्फरपुर – पाटलिपुत्र स्पेशल (03219): यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 15:00 बजे खुलकर हाजीपुर और सोनपुर के रास्ते शाम 18:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

बापूधाम मोतिहारी – पाटलिपुत्र स्पेशल (03220): यह ट्रेन मोतिहारी से दोपहर 15:00 बजे खुलकर चकिया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए रात 20:30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

पूर्णिया कोर्ट – पाटलिपुत्र स्पेशल (03221): यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 15:00 बजे प्रस्थान कर सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी और शाहपुर पटोरी के रास्ते रात 22:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

सुपौल – पाटलिपुत्र स्पेशल (03222): यह ट्रेन सुपौल से दोपहर 14:45 बजे खुलकर सहरसा, बेगूसराय, बरौनी और हाजीपुर होते हुए रात 21:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

मंडल रेल प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ से बचने के लिए समय से पहले स्टेशन पहुंचें, अनिवार्य रूप से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और सुरक्षा व परिचालन में रेल कर्मियों का सहयोग करें।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts