Homeबिहारमोतिहारीबारात में शराब पीकर हंगामा करना पड़ा महंगा, विशेष छापामारी में दो...

बारात में शराब पीकर हंगामा करना पड़ा महंगा, विशेष छापामारी में दो शराबी गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा गया

-

देश वाणी – विवेक शर्मा 

हरसिद्धि। जिले में शराबबंदी कानून के सख्त पालन को लेकर हरसिद्धि थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विशेष छापामारी अभियान चलाते हुए पुलिस ने शादी समारोह में शराब का सेवन कर हंगामा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक पुराने पारिवारिक पोषण वाद के अभियुक्त को भी दबोचकर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरसिद्धि थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर बारात में हंगामा एवं अशांति फैलाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष छापामारी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान हरसिद्धि थाना कांड संख्या 324/26 दर्ज करते हुए दीनानाथ यादव (पिता– बीरबहादुर यादव) एवं अफरोज आलम (पिता– आलम मियां) को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त बैठनिया, थाना मंझौलिया, जिला पश्चिमी चंपारण के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पर शादी समारोह के दौरान शराब का सेवन कर माहौल खराब करने तथा हंगामा करने का आरोप है।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने लंबित पारिवारिक पोषण वाद संख्या 24/07 के अभियुक्त मो. अबुलेश (पिता– मो. मोहर मियां उर्फ मोहर्रम मियां), निवासी मठ लोहियार, थाना हरसिद्धि, जिला पूर्वी चंपारण को भी गिरफ्तार किया।

हरसिद्धि थाना पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने तथा शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts