spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया नगर निगम ने जनहित में पार्किंग वसूली दर व स्थल संसूचित...

बेतिया नगर निगम ने जनहित में पार्किंग वसूली दर व स्थल संसूचित किया

-

देशवाणी 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित नगर निगम ने स्टेशन चौक के पास, गोपालगंज रोड, मनुआपुल, बल्थर रोड, नरकटियागंज रोड, गोनौली, चनपटिया रोड, अरेराज रोड, लौरिया रोड, पिपरा-पकड़ी, पिपरा चौक, आईटीआई चौक, बरवत सेना, चेकपोस्ट, मीना बाजार, इमली चौक, खिरिया घाट, संत घाट, पीपलचौक, बसवरिया, छावनी चौक, छावनी गुमटी, हरिवाटिका–सह–स्टेशन रेलवे गुमटी, शीतला माई स्थान, पथरी घाट, स्टेडियम रोड, आलोक भारती चौक को पार्किंग (कर) वसूली के लिए अधिसूचित किया है। उपर्युक्त स्थान से नगर निगम के अधिकृत व्यक्ति, संवेदक अथवा निविदा प्रदत्त संस्था-व्यक्ति के प्राधिकृत व्यक्ति पहचान पत्र के साथ निर्धारित राशि जीएसटी के साथ वसूल करेंगे। नगर निगम ने वाहन एवं पार्किंग शुल्क (प्रति दिन शुल्क (18% जीएसटी युक्त) बस से 169.62 रुपये, मिनी बस से (407)101.77 रुपये, जीप / टैक्सी / मैक्सी / टाटा एसीई / मैजिक से 94.99 रुपये, टेम्पू (ऑटो रिक्शा) (फोर व्हीलर), झाझामेल- 94.99 रुपये, टेम्पू (ऑटो रिक्शा) (थ्री व्हीलर) / ई-रिक्शा 47.49 रुपये वसूलने हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम किसी अन्य स्थान पर पार्किंग शुल्क वसूली करता है। नगर निगम ने निदेश दिया है कि बिना रेट चार्ट अथवा अधिकृत आई कार्ड देखे किसी को शुल्क न दें।किसी भी चलते वाहन को रोककर किसी भी प्रकार की वसूली पूर्णतः अवैध है। निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग करना अथवा अधिसूचित स्थानों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर शुल्क वसूलना नियमों के विरुद्ध व दण्डनीय है।

नियमों के उल्लंघन अथवा विधि विरुद्ध कार्य पर नगर आयुक्त 9031654149, अनुमंडल पदाधिकारी-9473191296,

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 9431800079, नगर प्रबंधक 9031669233, नगर प्रबंधक 9939949824 के नंबर पर कॉल कर सूचित करें।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts