Homeबिहारमोतिहारीविभिन्न मांगो के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

विभिन्न मांगो के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

-

-मांगे पूरी होने तक चरणवद्ध आंदोलन का ऐलान 

पिपराकोठी। बिहार राज्य आशा कार्यकर्त्ता संघ के बैनर तले शनिवार को प्रखंड क्षेत्र की सभी आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता व फैसिलेटर ने अपने मांगो के समर्थन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना एवं प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता आशा फैसिलेटर सविता पाण्डेय ने की. इस दौरान धरना को संबोधित करते हुए आशा फैसिलेटर सविता पाण्डेय ने कहा कि सरकार की नीति आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रति ठीक नहीं है. राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधी सभी योजनाओं को हम सभी पुरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ धरातल पर करते है. परंतु सरकार हमारी मांगो पर कोई विचार नहीं करती. उन्होंने कहा की पिछले 11 माह से लंबित आशा एवं फैसिलेटर का वकाया भुगतान अविलंब किया जाय. अश्विन पोर्टल को चालू कर हम सभी का भुगतान उसी के माध्यम से किया जाय. सभी आशा के सेवानिवृत होने की समय सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष उम्र तक किया जाय. सेवानिवृत होने के बाद दस लाख के पैकेज के साथ सेवानिवृत किया जाय. सम्मानजनक मानदेय निर्धारित किया जाय. उन्होंने कहा कि जबतक हमारी मांगे पुरी नहीं होती तब तक हम सभी द्वारा चरणवद्ध आंदोलन जारी रहेगा. कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें समय पर प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही है. 11 माह से भुगतान लंबित होने के कारण कई आशा कार्यकर्ता गंभीर आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं. धरना में शामिल आशा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अंत में एक प्रतिनिधि मंडल ने अपने मांग पत्र को अधिकारी को सौपा. मौके पर मुख्य रूप से फैसिलेटर सविता कुमारी, किरण देवी, चन्दा देवी, आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता अरुणा कुमारी, आशा देवी, प्रतिमा कुमारी, रीता देवी, शोभा देवी, मंजू देवी, रम्भा देवी, प्रभावती देवी, प्रेमा देवी, शकुंतला देवी, लक्ष्मी देवी, रूबी देवी, रेणु देवी, कांति देवी, सुनीता देवी, मीरा देवी व रिंकू कुमारी सहित अन्य आशा मौजूद थी.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts