Homeबिहारमोतिहारीगन्ने के खेत से युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद

गन्ने के खेत से युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद

-

माला सिन्हा

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के मथुरापुर मठगोपाल गांव में शनिवार को गन्ने के खेत से एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गांव निवासी बुधन मियां के 35 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन अहमद के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शहाबुद्दीन शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे. दोपहर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. इसी दौरान उनकी बहन रवीना खातून ने गांव के एक गन्ने के खेत में उनका शव देखा. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी रासायनिक पदार्थ (केमिकल) से झुलसने जैसे निशान दिखाई दे रहे थे. सूचना पर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल एवं फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. मृतक अपने परिवार में तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़े थे. उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, युवक की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts