spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारबेतियाप्रशासनिक फेरबदल,नरकटियागंज के कई लिपिकों का तबादला, अनुमंडल, प्रखंड और अंचल के...

प्रशासनिक फेरबदल,नरकटियागंज के कई लिपिकों का तबादला, अनुमंडल, प्रखंड और अंचल के कई कर्मियों का हुआ ट्रांसफर

-

Bettiah,[रवि कुमार मिश्रा]

​नरकटियागंज। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिले भर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तैनात लिपिकों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल के तहत नरकटियागंज अनुमंडल, प्रखंड और अंचल कार्यालयों के कई कर्मियों को इधर से उधर किया गया है, वहीं कई नए चेहरों को यहाँ तैनात किया गया है। ​आधिकारिक आदेश के अनुसार, नरकटियागंज अनुमंडल कार्यालय में लंबे समय से तैनात नाजिर प्रेमचंद्र कुमार का तबादला बैरिया प्रखंड कार्यालय में कर दिया गया है। वहीं, लिपिक गुड्डू राव को स्थानांतरित करते हुए डीसीएलआर कार्यालय, बगहा भेजा गया है। इनके स्थान पर प्रशासन ने श्यामनंदन प्रसाद और आलोक कुमार को नरकटियागंज अनुमंडल कार्यालय में लिपिक के पद पर योगदान देने का निर्देश जारी किया है।

इसी तरह प्रखंड कार्यालय में तैनात लिपिक प्रदीप पासवान, मो० शमीम अहमद और प्रियंका भारती का जिला प्रशासन द्वारा स्थानांतरण कर दिया गया है। अब इनकी जगह नरेंद्र मणि त्रिपाठी, हिफजुर्रहमान और नितेश कुमार रंजन को नरकटियागंज प्रखंड कार्यालय के लिपिक संवर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वही अंचल कार्यालय में भी कर्मियों का फेरबदल देखने को मिला है। कार्यालय में पहले से तैनात प्रधान लिपिक बख्सुल्लाह देवरजी का तबादला मझौलिया और नाजिर जयप्रकाश साह का तबादला मैनाटाड़ अंचल कार्यालय में किया गया है। दूसरी तरफ, अंचल कार्यालय की व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासन ने रमाशंकर शर्मा, अमित कुमार राय और कलीम अहमद को नए लिपिक के रूप में यहाँ योगदान देने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने सभी स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया है ताकि सरकारी कामकाज में किसी तरह की बाधा न आए।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts