spot_img
Monday, June 29, 2026
Homeबिहारबेतियापश्चिम चम्पारण जिला के दर्जनों लिपिक का स्थानांतरण, 10 जुलाई 2026 तक...

पश्चिम चम्पारण जिला के दर्जनों लिपिक का स्थानांतरण, 10 जुलाई 2026 तक योगदान का निर्देश

-

देशवाणी 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के जिला पदाधिकारी ने विकास कार्य को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी व अन्य लिपिकीय संवर्ग कर्मियों का स्थानांतरण किया है। पश्चिम चम्पारण जिला स्थापना शाखा के आधिकारिक निर्देशानुसार, जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखण्ड और अंचल कार्यालयों में पदस्थापित दर्जनों लिपिक (क्लर्क) का स्थानांतरण कर दिया है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। स्थनांतरित सभी कर्मी को 10 जुलाई 2026 तक विरमित करने का आदेश निर्गत किया गया है।पश्चिमी चम्पारण जिला के सभी सम्बंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानांतरित सभी कर्मियों को आगामी 10 जुलाई 2026 तक अवश्य विरमित (Relieve) कर दें, जिससे वे अपने नए पदस्थापन स्थल पर समय से योगदान सुनिश्चित कर सकें।

आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि इन सभी कर्मचारियों को जुलाई 2026 महीने का वेतन उनके नये पदस्थापन कार्यालय से ही देय होगा। इसके अतिरिक्त, जिला सामान्य शाखा में प्रतिनियुक्त वरिष्ठ उर्दू अनुवादक इम्तेयाज अहमद की प्रतिनियुक्ति भी उनके आवेदन के आधार पर समाप्त करते हुए उन्हें उनके मूल पदस्थापन कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन की सूची के अनुसार, जिला स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, राजस्व शाखा, पंचायत कार्यालय, निर्वाचन शाखा, आपदा प्रबंधन शाखा, अनुमण्डल कार्यालय, अंचल कार्यालय तथा विभिन्न प्रखण्ड कार्यालय में कार्यरत लिपिक को स्थानांतरित किया गया है। कई कर्मचारियों को जिला मुख्यालय से हटाकर प्रखण्ड में भेजा गया है, तो वहीं लंबे समय से प्रखण्ड और अंचल कार्यालय में जमे कर्मचारियों को जिला कार्यालय एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखा में स्थानांतरित किया गया है। गणेश प्रसाद जिला स्थापना शाखा को प्रखण्ड कार्यालय नौतन, बालेन्द्र कुमार को जिला स्थापना शाखा से जिला राजस्व शाखा, चन्दन कुमार झा जिला स्थापना शाखा से जिला राजस्व शाखा, घन श्याम कुमार को जिला सामान्य शाखा से अनुमण्डल कार्यालय, बेतिया, विनय कुमार 2 को जिला विधि शाखा से जिला आपदा प्रबंधन शाखा, रामाकांत राम को जिला नीलाम-पत्र शाखा से अंचल कार्यालय रामनगर, जय किशोर राम जिला नजरात शाखा से जिला कोषागार कार्यालय बेतिया,

दीपक कुमार दास को जिला पंचायत कार्यालय से जिला राजस्व शाखा, मंजीत आनंद को जिला पंचायत कार्यालय से अनुमण्डल कार्यालय बेतिया, शशि भूषण को जिला पंचायत कार्यालय से प्रखण्ड कार्यालय चनपटिया, जीतेन्द्र कुमार यादव को जिला निर्वाचन शाखा से जिला पंचायत कार्यालय बेतिया,

मो. नदीम रजा को जिला आपदा प्रबंधन शाखा से प्रखण्ड कार्यालय लौरिया, रंजीत कुमार साह को जिला राजस्व शाखा से प्रखण्ड कार्यालय मझौलिया, योगेश राम को जिला राजस्व शाखा से जिला पंचायत कार्यालय बेतिया, सौरभ कुमार को जिला राजस्व शाखा से प्रखण्ड कार्यालय चनपटिया, मो. अनिसुर रहमान को जिला राजस्व शाखा से जिला भू-अर्जन कार्यालय बेतिया, प्रियंका कुमारी को सामाजिक सुरक्षा कोषांग से अनुमण्डल कार्यालय बेतिया,

अभय कुमार राय को जिला कोषागार से जिला नजरात शाखा बेतिया, कवि भूषण को भूमि सुधार कार्यालय बगहा से जिला राजस्व शाखा बेतिया, श्यामानन्द प्रसाद को अनुमण्डल कार्यालय बेतिया से अनुमण्डल कार्यालय नरकटियागंज, सुरेश बैठा को अनुमण्डल कार्यालय बेतिया से प्रखण्ड कार्यालय बेतिया,समीर कुमार वर्मा को अनुमण्डल कार्यालय बेतिया से अंचल कार्यालय बेतिया, सुबोध कुमार मिश्र अनुमंडल कार्यालय बेतिया से अंचल कार्यालय नौतन, पूनम कुमारी को अनुमण्डल कार्यालय बेतिया से जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बेतिया, शबनम आरा को अनुमण्डल कार्यालय बेतिया से प्रखण्ड कार्यालय योगापट्टी, चेतन राज को अनुमण्डल कार्यालय बेतिया से जिला कोषागार कार्यालय बेतिया, गुड्डू राय को अनुमण्डल कार्यालय नरकटियागंज से भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय बगहा, प्रेमचन्द कुमार को अनुमण्डल कार्यालय नरकटियागंज से प्रखण्ड कार्यालय बैरिया, रीता रानी दास को प्रखण्ड कार्यालय बेतिया से अनुमण्डल कार्यालय बेतिया, नवदीप कुमार यादव को प्रखण्ड कार्यालय बेतिया से जिला निर्वाचन कार्यालय बेतिया, आशीष कुमार ठाकुर को प्रखण्ड कार्यालय नौतन से अंचल कार्यालय बेतिया, वीरेन्द्र प्रसाद चौधरी को प्रखण्ड कार्यालय नौतन से प्रखण्ड कार्यालय पिपरासी, मो. हसन इमाम अंसारी को प्रखण्ड कार्यालय मझौलिया से जिला राजस्व शाखा बेतिया, रामा शंकर राम प्रखंड कार्यालय चनपटिया से जिला राजस्व शाखा बेतिया, मनोज कुमार-1 को प्रखण्ड कार्यालय चनपटिया से जिला आपदा प्रबंधन शाखा बेतिया, चन्दन कुमार को प्रखण्ड कार्यालय योगापट्टी से अंचल कार्यालय रामनगर, राजन महतो को प्रखण्ड कार्यालय, योगापट्टी से अंचल कार्यालय गौनाहा, मेराज अहमद को प्रखण्ड कार्यालय योगापट्टी से अनुमण्डल कार्यालय बेतिया, प्रियंका भारती प्रखण्ड कार्यालय, नरकटियागंज से प्रखण्ड कार्यालय रामनगर, प्रदीप पासवान को प्रखण्ड कार्यालय नरकटियागंज से जिला नीलाम पत्र शाखा बेतिया, सर्वेश कुमार को प्रखण्ड कार्यालय गौनाहा से जिला सामान्य शाखा बेतिया, मुन्ना कुमार को प्रखण्ड कार्यालय लौरिया से अनुमण्डल कार्यालय बेतिया, अजय कुमार सिंह 1 प्रखण्ड कार्यालय सिकटा से प्रखण्ड कार्यालय बगहा-2, संतोष कुमार को प्रखण्ड कार्यालय सिकटा से प्रखण्ड कार्यालय योगापट्टी, नितेश कुमार रंजन को प्रखण्ड कार्यालय मैनाटांड़ से प्रखण्ड कार्यालय नरकटियागंज, रामाशंकर शर्मा को प्रखण्ड कार्यालय रामनगर से अंचल कार्यालय नरकटियागंज, संजय कुमार वर्मा को प्रखण्ड कार्यालय रामनगर से प्रखण्ड कार्यालय गौनाहा, रंजीत कुमार को प्रखण्ड कार्यालय, बगहा-1से जिला निर्वाचन शाखा, बृजेश्वर कुमार को प्रखण्ड कार्यालय बगहा-1 से अंचल कार्यालय मैनाटांड़, दीपक कुमार त्रिपाठी को प्रखण्ड कार्यालय बगहा-2 से प्रखण्ड कार्यालय बगहा-1, आनन्द कुमार को प्रखण्ड कार्यालय बगहा-2 से अंचल कार्यालय मैनाटांड़, निशांत कश्यप को प्रखण्ड कार्यालय पिपरासी से अनुमण्डल कार्यालय बेतिया सदर, मनोज कुमार 2 को प्रखण्ड कार्यालय पिपरासी से भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय बगहा, मीनाक्षी कुमारी को अंचल कार्यालय बेतिया से जिला विधि शाखा बेतिया, सविता खुश्कुर को अंचल कार्यालय नौतन से अनुमण्डल कार्यालय बेतिया, अमित कुमार राय अंचल कार्यालय मझौलिया से अंचल कार्यालय नरकटियागंज, मो. बख्तबुल्लाह देवराजी को अंचल कार्यालय नरकटियागंज से अंचल कार्यालय मझौलिया, जयप्रकाश साह अंचल कार्यालय नरकटियागंज से प्रखण्ड कार्यालय मैनाटांड़, कलीम अहमद अंचल कार्यालय गौनाहा से अंचल कार्यालय, नरकटियागंज, बागेश चन्द्र सिंह को अंचल कार्यालय गौनाहा से जिला राजस्व शाखा बेतिया, सिद्धार्थ कुमार को अंचल कार्यालय मैनाटांड़ से प्रखण्ड कार्यालय सिकटा, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी को अंचल कार्यालय मैनाटांड़ से प्रखण्ड कार्यालय नरकटियागंज, रवीन्द्र महतो को अंचल कार्यालय रामनगर से अंचल कार्यालय मधुबनी,दीपेन्द्र कुमार मिश्र को अंचल कार्यालय रामनगर से प्रखण्ड कार्यालय योगापट्टी, नौशाद आलम को अंचल कार्यालय बगहा से प्रखण्ड कार्यालय बगहा-1, संजय कुमार पाण्डेय को जिला राजस्व शाखा से अंचल कार्यालय गौनाहा, नवीन कुमार-1 को जिला आपदा प्रबंधन शाखा से भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय बेतिया, मो. इरफेयाज सिद्दीकी को जिला निर्वाचन शाखा से प्रखण्ड कार्यालय बगहा-2, हिफजुर्रहमान को अंचल कार्यालय बेतिया से प्रखण्ड कार्यालय नरकटियागंज, अनील कुमार 1को अंचल कार्यालय बैरिया से अंचल कार्यालय पिपरासी,

आलोक कुमार को भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय बगहा से अनुमण्डल कार्यालय नरकटियागंज, राजीव कुमार श्रीवास्तव को अंचल कार्यालय, पिपरासी से जिला सामान्य शाखा बेतिया, मो. शमीम अहमद को प्रखंड कार्यालय नरकटियागंज (आदेशानुसार पदस्थापन प्रक्रियाधीन) जिला प्रशासन ने स्थानांतरण उपरांत प्रशासनिक कार्यों में गति लाने का विश्वास व्यक्त किया है। जिला प्रशासन का कहना है कि तबादला का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालय की कार्यक्षमता को बढ़ाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सशक्त करना है। इस बदलाव से लंबित फाइलों के निपटारा और आम जनता से जुड़े कार्यों के त्वरित निष्पादन में तेजी आएगी। सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को निदेशित किया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी सम्बंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित सभी कर्मचारियों को आगामी 10 जुलाई 2026 तक अवश्य विरमित (Relieve) कर दें, जिससे वे अपने नये पदस्थापन स्थल पर समय से योगदान सुनिश्चित कर सकें। आदेश में यह भी स्पष्ट है कि सभी कर्मचारियों को जुलाई 2026 का वेतन उनके पुराने कार्यालय नहीं अपितु, बल्कि नये पदस्थापन कार्यालय से देय होगा। इसके अलावा, जिला सामान्य शाखा में प्रतिनियुक्त वरिष्ठ उर्दू अनुवादक इम्तेयाज अहमद की प्रतिनियुक्ति भी उनके आवेदन के आधार पर समाप्त करते हुए उन्हें उनके मूल पदस्थापन कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts